कुछ मजेदार और काम के टूल - 2
December 2, 2007 — जगदीश भाटियाकल हमने हिंदी टूलबार पिटारा में कुछ मजेदार और काम के टूल जोड़े थे।आज हमने कुछ और टूल जोड़े हैं आइये उनके बारे में जान लें।
1. Whois डोमेन किसका है जानें: क्लिक करते ही आप जिस साईट पर हैं उसका डोमेन किसके नाम से रजिस्टर है आपको पता चल जायेगा।
2. इस पेज का लिंक बनायें: यह नये और पुराने चिट्ठाकारों के बहुत ही काम का टूल है। आप जिस पेज पर भी होंगे यदि आप उसका लिंक अपनी पोस्ट अथवा टिप्पणी में देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करते ही आपको उस पेज के लिंक का HTML कोड मिल जायेगा।
3. इस साइट के मुख्य पेज पर जायें: आप साइट के जिस पेज पर भी होंगे यहां क्लिक करते ही उस साइट के मुख्य पेज पर पहुंच जायेंगे।
आप भी आजमा कर देखें।




