न्यूज टिकर और पाकिस्तानी समाचार

पाकिस्तान में हुए ताजा घटना क्रम को देखते हुए पिटारा टूलबार पर समाचार टिकर लगाया गया है तथा रेडियो में पाकिस्तान के जियो टीवी की ऑडियो फीड जोड़ी गयी है।

Posted in Radio. 1 Comment »

प्रस्तुत है हिंदी टूलबार पिटारा का अंग्रेजी संस्करण

यह संयोग की ही बात है कि जिस समय हिंदी चिट्ठों के एग्रिगेटर चिट्ठों का रोमनीकरण कर रहे थे उसी समय हम आपके प्रिय हिंदी टूलबार पिटारा का अखिल भारतीय अंग्रेजी संस्करण बना रहे थे। एक ऐसा टूलबार जिसे भारत के सभी लोग प्रयोग कर सकें और उन्हें अपनी ही मातृभाषा में इंटरनेट पर उपस्थित जालपृष्ट और चिट्ठे मिल सकें।

इससे वे लोग अपनी ही नहीं दूसरी भारतीय भाषाओं में इंटरनेट पर क्या हो रहा है उसके बारे में भी जान पायेंगे। हमारे भोमियो लिप्यांतर (Bhomiyo Transliteration) बटन का उपयोग इस टूलबार के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। इस टूलबार में देसी पंडित जो कि सभी भारतीय भाषाओं के चिट्ठों का एक साथ प्रतिनिधित्व करता है, को महत्व दिया गया है। 

इसमें अभी बहुत से भारतीय भाषाओं के चिट्ठा एग्रीगेटरों और अन्य पोर्टलों के लिंक जुड़ने बाकी हैं जो कि एक लंबी प्रक्रिया है और लगातार चलती रहेगी। आपसे अनुरोध है कि हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं के एग्रीगेटरों के जाल पते यदि आप जानते हैं तो हमें सुझायें।

मित्रो प्रस्तुत है आपके लिये वी इंडियन्स टूलबार We Indians Toolbar. 

इसे डाउनलोड करें, अपनी प्रतिक्रिया बतायें, सुझाव दें और अपने मित्रों को भी इस टूलबार के बारे में बतायें।

हिंदी टूलबार पिटारा में क्या है नया

हिंदी टूलबार पिटारा में हमने कुछ बदलाव किये हैं उनके बारे में आपको बता दे।

टूलबार के कुछ मुख्य बटनों को मुख्य टूलबार से हटा कर ड्रॉपडाउन मीनू में लगा दिया गया है। इससे टूलबार का आकार छोटा हो गया है जिससे कि टूलबार आपके स्क्रीन पर पूरा दिखने लगेगा। हो सकता है कि कुछ स्क्रीन्स पर अभी भी टूलबार पूरा न दिखे इसके लिये हम अगली कुछ पोस्टों में विस्तार से लिखेंगे।

एग्रीगेटर बटन का नाम बदल कर चिट्ठे कर दिया गया है तथा आपके चिट्ठों की सूची को इसी मीनू में लगा दिया गया है।

टूल नाम से नया ड्रॉपडाउन मीनू बनाया गया है जिसमें गूगल का इंडिक ट्रांसलिट्रेशन विजेट, गूगल हिंदी खोज विजेट, पेज बुकमार्क बटन तथा भोमियो लिप्यांतर बटन लगाये गये हैं।

 

गेम्स के बटन को मंनोरंजन के मीनू में लगा दिया गया है।

इसके अलाव हाल ही में किये गये बदलावों में हैं

रेडियो का नया डिजाइन -    आपने हमारा नया रेडियो देखा?

रेडियो सलाम नमस्ते और बॉम्बे बीट्स चैनल जुड़े - रेडियो सलाम नमस्ते

एक क्लिक से लिप्यांतर-  न कोई कोड चाहिये न स्क्रिप्ट, टूलबार पर क्लिक करें और लिपि बदल जायेगी

रेडियो सलाम नमस्ते

डैलास का रेडियो सलाम नमस्ते 104.9 एफ एम (Radio Salaam Namaste 104.9 FM)  इंटरनेट पर रेडियो सुनने वालों की खास पसंद बन चुका है। एक खास अनुरोध पर हमने इस रेडियो स्टेशन को हिंदी टूलबार पिटारा में जोड़ दिया है।

आप भी इस रेडियो को सुनें और अपनी राय बतायें।

यदि आप भी कोई रेडियो चैनल अपने इस टूलबार में जुड़वाना चाहते हैं तो हमें अवश्य बतायें।

आपने हमारा नया रेडियो देखा?

radio.JPG

इस टूलबार में सबसे ज्यादा जिस चीज को पसंद किया जाता है वह है इसका रेडियो। इसके रेडियो में कुछ बदलाव किये गये हैं। नया रेडियो छोटा है और कम जगह घेरता है। वोल्युम का बटन अब जब आप स्पीकर पर क्लिक करते हैं तो ही दिखता है। अब हमने इसमें हिदी के अलावा कुछ अन्य भारतीय भाषाओं जैसे गुजराती, पंजाबी, तमिल, बांग्ला के चैनल भी जोड़े हैं। कुछ विदेशी इंस्ट्रूमेंटल चैनल भी जुड़े हैं। अब तक इस रेडियो में 90 के करीब चैनल जुड़ चुके हैं। इस रेडियो में आप अपनी पसंद का कोई भी चैनल जोड़ सकते हैं। यहां तक कि आप अपनी हार्ड डिस्क से भी कोई भी mp3 फाइल इस रेडियो में चला सकते हैं।   इस रेडियो में यदि आप भी  अपनी पसंद का कोई चैनल जुड़वाना चाहते हैं अथवा कोई पॉडकास्ट इसमें जुड़्वाना चाहते हैं तो हमें उसका लाइव स्ट्रीम का पता भेजिये हम उसे इस रेडियो में जोड़ देंगे।

नोट: यदि आपको नये डिजाइन का रेडियो अपने टूलबार पर नजर नहीं आ रहा तो कृपया अपने टूलबार को फिर से डाउनलोड करके स्थापित कर लें।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें