अंग्रेजी हिंदी अनुवाद पिटारा से
May 7, 2008 — जगदीश भाटिया
गूगल के हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के औजार को पिटारा में जोड़ दिया गया है। आप किसी भी साइट पर हों, एक क्लिक से उसे हिंदी से अंग्रेजी अथवा अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।
आपको बस टूल मीनू में अनुवाद पर क्लिक कर अपना ऑप्शन चुनना है।
आपने यदि किसी अनुच्छेद (पैरा) का अनुवाद करना है तो बस उसे चुन कर कापी करलें, इसके बाद अनुवाद ऑप्शन पर क्लिक करें, क्लिपबोर्ड से आपका अनुच्छेद अनुवादित हो जायेगा।





