लोकसभा चुनावों पर नजर रखें पिटारा के द्वारा

अब आप लोकसभा चुनावों पर बहुत ही आसानी से नजर रख सकते हैं।

पिटारा हिंदी टूलबार पर हमने लोकसभा चुनाव से संबंधित ढेरों सामग्री जोड़ दी है।

हमने इसमें जोड़े हैं ताज़ा चुनाव समाचार, सांसदों की प्रोफ़ाइल, निर्वाचन क्षेत्र, प्रत्याशीयों के कथन, मतदान केंद्र और भी कई चीज़ें।

साथ ही समाचारों की फीड में ताजा चुनाव समाचारों के लिये अलग फीड जोड़ी गयी है।

 

elections

किसी भी साईट का फीड लिंक जानें

आप जब किसी साईट या ब्लॉग पर पहुंचे तो उस साईट पर RSS फीड उपलब्ध है या नहीं और यदि फीड उपलब्ध है तो फीड का लिंक क्या है, यह जानने के लिये अब आपको कोई मुश्किल नहीं होगी।हमने पिटारा टूलबार के टूल मीनू के वेब पेज टूल में एक लिंक दिया है जिसे क्लिक करते ही आपको जिस पेज पर भी आप होंगे उस पेज का RSS फीड लिंक मिल जायेगा।

एक साधारण मगर बहुत ही काम का टूल।

इससे पहले हमने आपको बताया था कि किस प्रकार आप पिटारा टूलबार में कोई भी अपनी पसंद का फीड सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।

पिटारा में अपनी पसंद की फीड जोड़ें

पिटारा में अपनी पसंद की फीड जोड़ें

नये वर्ष पर पिटारा टूलबार के प्रयोगकर्ताओं को यह शानदार तोहफा देते हुए हमें बहुत ही हर्ष हो रहा है। अब आप अपने टूलबार में अपनी पसंद का कोई भी फीड जोड़ सकते हैं।  यानि कि अब आप केवल वही फीड नहीं देख पायेंगे जो कि हम टूलबार में जोड़ेंगे बल्कि अपनी पसंद की कोई भी फीड अपने टूलबार में जोड़ सकेंगे।

अपने टूलबार में अपनी पसंद का फीड जोड़ने के लिये आप इस साईट पर जायें। यहां आप जिस साईट का फीड जोड़ना चाहते हैं उसका नाम और फीड का URL  भरें, चाहें तो आईकन जोड़ें और फीड को जोड़ने के लिये ’जोड़ें’ बटन पर क्लिक करें। बस इतने भर से आप अपनी जोड़ी हुई फीड पिटारा में देख पायेंगे।

आप आईकन के लिये यह पता भी भर सकते हैं।

इस टूल से आप अपनी पसंद के किसी भी चिट्ठे या एग्रिगेटर का फीड या अन्य कोई भी मनपसंद फीड जब चाहे पढ़ सकते हैं।

हमारे इस प्रयास के बारे में अपनी राय अवश्य दें।

इसे भी पढ़ें

काम के हिंदी फीड

Posted in Feed. 2 Comments »