प्रस्तुत है हिंदी टूलबार पिटारा का अंग्रेजी संस्करण
October 15, 2007 — जगदीश भाटियायह संयोग की ही बात है कि जिस समय हिंदी चिट्ठों के एग्रिगेटर चिट्ठों का रोमनीकरण कर रहे थे उसी समय हम आपके प्रिय हिंदी टूलबार पिटारा का अखिल भारतीय अंग्रेजी संस्करण बना रहे थे। एक ऐसा टूलबार जिसे भारत के सभी लोग प्रयोग कर सकें और उन्हें अपनी ही मातृभाषा में इंटरनेट पर उपस्थित जालपृष्ट और चिट्ठे मिल सकें।
इससे वे लोग अपनी ही नहीं दूसरी भारतीय भाषाओं में इंटरनेट पर क्या हो रहा है उसके बारे में भी जान पायेंगे। हमारे भोमियो लिप्यांतर (Bhomiyo Transliteration) बटन का उपयोग इस टूलबार के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। इस टूलबार में देसी पंडित जो कि सभी भारतीय भाषाओं के चिट्ठों का एक साथ प्रतिनिधित्व करता है, को महत्व दिया गया है।
इसमें अभी बहुत से भारतीय भाषाओं के चिट्ठा एग्रीगेटरों और अन्य पोर्टलों के लिंक जुड़ने बाकी हैं जो कि एक लंबी प्रक्रिया है और लगातार चलती रहेगी। आपसे अनुरोध है कि हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं के एग्रीगेटरों के जाल पते यदि आप जानते हैं तो हमें सुझायें।
मित्रो प्रस्तुत है आपके लिये वी इंडियन्स टूलबार We Indians Toolbar.
इसे डाउनलोड करें, अपनी प्रतिक्रिया बतायें, सुझाव दें और अपने मित्रों को भी इस टूलबार के बारे में बतायें।


