हिंदी टूलबार पिटारा में हमने कुछ बदलाव किये हैं उनके बारे में आपको बता दे।
टूलबार के कुछ मुख्य बटनों को मुख्य टूलबार से हटा कर ड्रॉपडाउन मीनू में लगा दिया गया है। इससे टूलबार का आकार छोटा हो गया है जिससे कि टूलबार आपके स्क्रीन पर पूरा दिखने लगेगा। हो सकता है कि कुछ स्क्रीन्स पर अभी भी टूलबार पूरा न दिखे इसके लिये हम अगली कुछ पोस्टों में विस्तार से लिखेंगे।
एग्रीगेटर बटन का नाम बदल कर चिट्ठे कर दिया गया है तथा आपके चिट्ठों की सूची को इसी मीनू में लगा दिया गया है।
टूल नाम से नया ड्रॉपडाउन मीनू बनाया गया है जिसमें गूगल का इंडिक ट्रांसलिट्रेशन विजेट, गूगल हिंदी खोज विजेट, पेज बुकमार्क बटन तथा भोमियो लिप्यांतर बटन लगाये गये हैं।
गेम्स के बटन को मंनोरंजन के मीनू में लगा दिया गया है।
इसके अलाव हाल ही में किये गये बदलावों में हैं
रेडियो का नया डिजाइन - आपने हमारा नया रेडियो देखा?
रेडियो सलाम नमस्ते और बॉम्बे बीट्स चैनल जुड़े - रेडियो सलाम नमस्ते
एक क्लिक से लिप्यांतर- न कोई कोड चाहिये न स्क्रिप्ट, टूलबार पर क्लिक करें और लिपि बदल जायेगी


