पिटारा पर ट्विटर खोज

ट्विटर पर यदि आप कुछ भी खोजना चाहते हैं तो इसे हमने आपके लिये आसान बना दिया है। पिटारा के खोज बक्से में जो भी सर्च करना चाहते हैं उसे टाइप कीजिये और ड्राप डाउन मिनू से ट्विटर चुन लीजिये। आप सीधे ट्विटर से सर्च कर पायेंगे।

twitter search

इसके अलावा पिटारा पर ट्विटर विजेट और ट्विटर पर भेजें टूल पहले से ही मौजूद हैं।

ट्विटर के बारे में अधिक जानकारी यहां है।

आसानी से ब्लॉग पोस्ट लिखने का टूल

पिटारा टूलबार पर पेश है एक और मजेदार टूल आपके लिये। इससे ब्लॉगर पर ब्लॉग लिखने वालों के लिये पोस्ट लिखना बहुत ही आसान हो जायेगा।

blogthis

यदि आप किसी वेब पेज या ब्लॉग को पढ़्ते हुए उसके बारे में अपने ब्लॉग पर कोई पोस्ट लिखना चाहते हैं तो बस ‘ब्लॉग पोस्ट लिखो’ बटन को दबाईये।

इसके लिये

टूल मिनू => वेब पेज टूल => ब्लॉग पोस्ट लिखो

पर जायें और क्लिक करें। एक ब्लॉगर पोस्ट लिखने की खिड़की खुलेगी। इस खिड़की में उस वेब पेज का लिंक और शीर्षक पहले से ही मौजूद होगा। बस आप उसके बारे में लिखें और पोस्ट कर दें।  उदाहरण के लिये इस पोस्ट के लिये नीचे का स्क्रीनशॉट देखें। ऐसा आप किसी भी वेब पेज पर कर सकते हैं।

blogthis1

यदि आप उस पेज के बारे में नहीं लिखना चाहते , कुछ और लिखना चाहते हैं तो लिंक और शीर्षक को डिलीट कर अपनी पोस्ट लिखें और पोस्ट करने के लिये पब्लिश बटन पर क्लिक करदें। बस हो गयी आपकॊ पोस्ट पब्लिश।

यह टूल केवल ब्लॉगस्पॉट के लिये है।

अंग्रेजी हिंदी अनुवाद पिटारा से

google translation

 

 

गूगल के हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के औजार को पिटारा में जोड़ दिया गया है। आप किसी भी साइट पर हों, एक क्लिक से उसे हिंदी से अंग्रेजी अथवा अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

 

आपको बस टूल मीनू में अनुवाद पर क्लिक कर अपना ऑप्शन चुनना है।

 

आपने यदि किसी अनुच्छेद (पैरा) का अनुवाद करना है तो बस उसे चुन कर कापी करलें, इसके बाद अनुवाद ऑप्शन पर क्लिक करें, क्लिपबोर्ड से आपका अनुच्छेद अनुवादित हो जायेगा।

पिटारा हुआ गिरगिटिया- अब गिरगिट के लिंक टूलबार पर

चिट्ठाजगत की नयी सेवा गिरगिट के बारे में तो सभी चिट्ठाकार जान चुके होंगे। यदि नहीं जानते तो अपको बता दें कि यह सेवा आपको किसी भी युनिकोड साइट की लिपि बदल कर पढ़ने की सुविधा देती है।

आप अपने चिट्ठे पर इसके विजेट लगा कर दूसरी लिपियों के पाठकों को अपना चिट्ठा उनकी लिपि में ही पढ़ने की सुविधा दे सकते हैं। इसके बारे में रवि जी ने यहां लिखा है।

 

अब हमने पिटारा टूलबार में इसके लिंक लगाये हैं। आप किसी भी चिट्ठे या साइट की लिपि बदल कर पढ़ना चाहते हैं तो टूल मिनू में ’लिपि बदल कर पढ़े’ पर जायें और अपनी पसंद की लिपि चुन लें।

किसी भी साईट का फीड लिंक जानें

आप जब किसी साईट या ब्लॉग पर पहुंचे तो उस साईट पर RSS फीड उपलब्ध है या नहीं और यदि फीड उपलब्ध है तो फीड का लिंक क्या है, यह जानने के लिये अब आपको कोई मुश्किल नहीं होगी।हमने पिटारा टूलबार के टूल मीनू के वेब पेज टूल में एक लिंक दिया है जिसे क्लिक करते ही आपको जिस पेज पर भी आप होंगे उस पेज का RSS फीड लिंक मिल जायेगा।

एक साधारण मगर बहुत ही काम का टूल।

इससे पहले हमने आपको बताया था कि किस प्रकार आप पिटारा टूलबार में कोई भी अपनी पसंद का फीड सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।

पिटारा में अपनी पसंद की फीड जोड़ें

कुछ मजेदार और काम के टूल – 2

कल हमने हिंदी टूलबार पिटारा में कुछ मजेदार और काम के टूल जोड़े थे।आज हमने कुछ और टूल जोड़े हैं आइये उनके बारे में जान लें।

1. Whois डोमेन किसका है जानें: क्लिक करते ही आप जिस साईट पर हैं उसका डोमेन किसके नाम से रजिस्टर है आपको पता चल जायेगा।

2. इस पेज का लिंक बनायें: यह नये और पुराने चिट्ठाकारों के बहुत ही काम का टूल है। आप जिस पेज पर भी होंगे यदि आप उसका लिंक अपनी पोस्ट अथवा टिप्पणी में देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करते ही आपको उस पेज के लिंक का HTML कोड मिल जायेगा।

3. इस साइट के मुख्य पेज पर जायें: आप साइट के जिस पेज पर भी होंगे यहां क्लिक करते ही उस साइट के मुख्य पेज पर पहुंच जायेंगे।

आप भी आजमा कर देखें।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें

कुछ मजेदार और काम के टूल-1

कुछ मजेदार और काम के टूल

पिटारा टूलबार के टूल मिनू में आज हमने कुछ मजेदार और काम के टूल जोड़े हैं। आप भी इनका मजा लें:

इस पेज पर चित्रों को बड़ा करें: आप जिस पेज पर भी होंगे उस पेज पर सभी चित्र (Images) बड़े हो जायेंगे।

इस पेज पर चित्रों को छोटा करें: आप जिस पेज पर भी होंगे उस पेज पर सभी चित्र (Images) छोटे हो जायेंगे।

Tiny URL: बड़े URL पते को छोटा बनायें। आप जिस जाल पेज पर होंगे उसका छोटा URL पता बन जायेगा।

इस पेज के सारे लिंक दिखायें: इसे क्लिक करते ही आप जिस पेज पर होंगे उस पर जितने भी लिंक होंगे सभी की एक लिस्ट आपको नजर आ जायेगी।

इस पेज के सारे लिंक हाइलाईट करें: इसे क्लिक करते ही आप जिस पेज पर होंगे उस पर जितने भी लिंक होंगे सभी अलग से हाइलाइट हो जायेंगे।

इस साइट के किसी भी पेज पर (Random) जायें: इसे क्लिक करते ही आप जिस साइट पर होंगे उस साइट पर स्थित लिंकों में से किसी एक लिंक पर आकस्मिक पहुंच जायेंगे।

इस साइट की  RSS फीड गूगल पर सब्सक्राइब करें: जिस पेज या चिट्ठे पर होंगे उसकी फीड को सीधे ही एक क्लिक से अपने गूगल रीडर में सब्सक्राइब कर सकेंगे।

हमें बताना न भूलें कि आपको हमारे यह टूल कैसे लगे।

हिंदी टूलबार पिटारा यहां से डाउनलोड करें।