कुछ मजेदार और काम के टूल - 2

कल हमने हिंदी टूलबार पिटारा में कुछ मजेदार और काम के टूल जोड़े थे।आज हमने कुछ और टूल जोड़े हैं आइये उनके बारे में जान लें।

1. Whois डोमेन किसका है जानें: क्लिक करते ही आप जिस साईट पर हैं उसका डोमेन किसके नाम से रजिस्टर है आपको पता चल जायेगा।

2. इस पेज का लिंक बनायें: यह नये और पुराने चिट्ठाकारों के बहुत ही काम का टूल है। आप जिस पेज पर भी होंगे यदि आप उसका लिंक अपनी पोस्ट अथवा टिप्पणी में देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करते ही आपको उस पेज के लिंक का HTML कोड मिल जायेगा।

3. इस साइट के मुख्य पेज पर जायें: आप साइट के जिस पेज पर भी होंगे यहां क्लिक करते ही उस साइट के मुख्य पेज पर पहुंच जायेंगे।

आप भी आजमा कर देखें।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें

कुछ मजेदार और काम के टूल-1

कुछ मजेदार और काम के टूल

पिटारा टूलबार के टूल मिनू में आज हमने कुछ मजेदार और काम के टूल जोड़े हैं। आप भी इनका मजा लें:

इस पेज पर चित्रों को बड़ा करें: आप जिस पेज पर भी होंगे उस पेज पर सभी चित्र (Images) बड़े हो जायेंगे।

इस पेज पर चित्रों को छोटा करें: आप जिस पेज पर भी होंगे उस पेज पर सभी चित्र (Images) छोटे हो जायेंगे।

Tiny URL: बड़े URL पते को छोटा बनायें। आप जिस जाल पेज पर होंगे उसका छोटा URL पता बन जायेगा।

इस पेज के सारे लिंक दिखायें: इसे क्लिक करते ही आप जिस पेज पर होंगे उस पर जितने भी लिंक होंगे सभी की एक लिस्ट आपको नजर आ जायेगी।

इस पेज के सारे लिंक हाइलाईट करें: इसे क्लिक करते ही आप जिस पेज पर होंगे उस पर जितने भी लिंक होंगे सभी अलग से हाइलाइट हो जायेंगे।

इस साइट के किसी भी पेज पर (Random) जायें: इसे क्लिक करते ही आप जिस साइट पर होंगे उस साइट पर स्थित लिंकों में से किसी एक लिंक पर आकस्मिक पहुंच जायेंगे।

इस साइट की  RSS फीड गूगल पर सब्सक्राइब करें: जिस पेज या चिट्ठे पर होंगे उसकी फीड को सीधे ही एक क्लिक से अपने गूगल रीडर में सब्सक्राइब कर सकेंगे।

हमें बताना न भूलें कि आपको हमारे यह टूल कैसे लगे।

हिंदी टूलबार पिटारा यहां से डाउनलोड करें।

अपने चिट्ठे के लिये लिप्यांतर कोड आसानी से बनायें

आपने कई चिटठों पर लिपि बदल कर पढ़ने के लिंक देखे होंगे। लिप्यांतर की यह सुविधा भोमियो द्वारा दी गयी है। यह कोड कैसे बनता है इसके बारे में आप भोमियो की यह पोस्ट पढ़ें।

हिंदी टूलबार पिटारा से आप यह कोड बहुत ही आसानी से बना सकते हैं।

अपने चिट्ठे के मुख्य पृष्ठ पर जायें। पिटारा टूलबार के टूल मीनू पर क्लिक करें। इसके बाद ’लिपि बदल कर पढ़े’ पर जायें और वांछित लिपि पर क्लिक करें। आपका चिट्ठा उस लिपि में बदल जायेगा। अब अपने ब्राउजर से URL  को कापी कर लें। यह आपके चिट्ठे का उस लिपि के लिये लिंक होगा।

आगे की प्रक्रिया एक उदाहरण से समझते हैं।

यह रहा पिटारा के रोमन चिट्ठे का URL

http://bhomiyo.com/en.xliterate/hinditoolbar.wordpress.com/

अब रोमन लिंक बनाने के लिये निम्न कोड में अपने URL को भरें

<a href=”यहां अपने चिट्ठे का रोमन URL भरें”>रोमन</a>

इसी प्रकार बाकी लिपियों का भी लिंक बनायें और उसे अपने चिट्ठे पर सहेज दें।

कृपया पिटारा के संपूर्ण हिंदीकरण में सहायता दें

पिटारा टूलबार को पूरी तरह से हिंदी में करने के लिये आप सभी की सहायता चाहिये।अभी तक हमने केवल जाल स्थलों के नाम तथा लिंक आदि ही हिंदी में लिखे थे। अब इस टूलबार की सभी तकनीकि विकल्पों और सूचियों का हिंदीकरण किया जा रहा है।तकनीकि शब्दों के हिंदीकरण में मेरी कुछ सीमायें हैं क्योंकि मुझे  तकनीकि शब्दों के हिंदी अर्थों  का इतना ज्ञान नहीं है। आप दो तरीके से सहायता कर सकते हैं

1. जो हिंदी हमने टूलबार पर प्रयोग की है उसे जांच कर  और यदि हो सके तो कोई बेहतर वैकल्पिक शब्द सुझा कर।

2. जो तकनीकि शब्द या वाक्य अभी भी टूलबार पर अंग्रेजी में नजर आ रहे हैं उनकी हिंदी सुझा कर। आप अपने सुझाव यहां टिप्पणी के रूप में  दे सकते हैं अथवा hinditoolbar at gmail dot com पर मेल भी कर सकते हैं।

हिंदी टूलबार पिटारा यहां से डाउनलोड करें

पिटारा का अंग्रेजी संस्करण cnet.com पर

आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि पिटारा का अंग्रेजी संस्करण We Indians Toolbar भी cnet.com के download.com पर लिस्टिंग के लिये स्वीकृत हो गया है।

अंग्रेजी संस्करण में हिंदी के साथ साथ अन्य भारतीय भाषाओं के चिट्ठों तथा जाल पृष्ठों के लिंक तथा फीड भी दिये गये हैं।

हिंदी टूलबार पिटारा को इस साईट पर इसी साल मार्च में लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के बाद से लगातार पिटारा टूलबार वहां पॉपुलर श्रेणी में बना हुआ है।अब पिटारा का नया रूप भी वहां स्वीकृत हो गया है तथा नये रूप की स्क्रीन शॉट भी वहां दिख रही है।  पिटारा के बारे में download.com ने यह लिखा:

This is a Toolbar made for Users in India who use Hindi on Internet by Hindi lover and Hindi User. As devloper of this Toolbar is interested in promotion of Hindi on the Internet. Hindi is being promoted by the devloper of this Toolbar in many ways.

मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि पिटारा टूलबार को चिट्ठाकारों के अलावा अन्य लोगों तक भी पहुंचाया जाये इसीलिये इसे अधिक से अधिक उपयोगी बनाने की कोशिश जारी रहती है।

इन टूलबारों को यहां तक पहुंचाने के लिये मैं इनके प्रयोगकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही अपने उन सभी मित्रों का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्हों ने इन टूलबारों को बेहतर बनाने के लिये अपना सहयोग तथा सुझाव दिये।

एक शानदार उपहार है ’गर्भनाल’ पत्रिका

’गर्भनाल’ अप्रवासी भारतीयों की ई पत्रिका है जो कि हर महीने पीडीएफ के रूप में मुफ्त वितरित की जाती है। श्री आत्माराम शर्मा जी के संपादन में छप रही यह शानदार पत्रिका कई हिंदी प्रिंट पत्रिकाओं से भी बेहतर और खूबसूरत है। मुझे यह पत्रिका बहुत पसंद है और प्रति माह जब यह पत्रिका मुझे मिलती है तो मैं इसे अपने कई मित्रों को भी  भेजता हूं।

मुझे पूरा यकीन है कि मनोरंजन, साहित्य  और जानकारी से भरपूर यह पत्रिका आप सब को भी बहुत पसंद आयेगी।

हिंदी टूलबार पिटारा  के प्रयोगकर्ताओं के लिये अब यह पत्रिका हर महीने टूलबार में ही उपलब्ध रहेगी। आज प्रस्तुत है इस पत्रिका का नवंबर 2007  अंक। गर्भनाल पत्रिका से सभी अंक अब टूलबार में जोड़ दिये गये हैं। गर्भनाल पत्रिका के सभी अंक आप यहां भी पढ़ सकते हैं।

गर्भनाल पत्रिका से सभी अंक अब टूलबार में जोड़ दिये गये हैं। गर्भनाल पत्रिका के सभी अंक आप यहां भी पढ़ सकते हैं।

अब चिट्ठों में खोजें धड़ाधड़

क्या आपको यह खोजना है कि आपका चिट्ठा चिट्ठाजगत.इन पर है कि नहीं?

किसी और चिट्ठे को खोजना चाहते हैं?

हिंदीचिट्ठों की प्रविष्टियों में से कुछ खोजना चाहते हैं?

किसी चिट्ठाकार का नाम तो जानते हैं पर वो किस चिट्ठे पर लिखता है और उसका चिट्ठा किस नाम से है यह नहीं जानते?

किसी एक चिट्ठाकार के और भी कौन कौन से चिट्ठे हैं यह जानना चाहते हैं ?

यह सब जानकारी और और भी बहुत कुछ अब एक क्लिक पर धड़ाधड़ क्योंकि हमने अपने हिंदी टूलबार पिटारा में यह सब खोजने के लिये इसके सर्च इंजिन में ही यह सारे विकल्प जोड़ दिये हैं। बस इन सब में से जो कुछ भी आप जानना चाहते हैं उसे सर्च बॉक्स में टाईप करें और खोजें।

यहां आपको यह भी बता दें कि यदि आप कोई भी टैक्स्ट अपने माऊस से सेलेक्ट करते हैं तो वह अपने आप ही सर्च बॉक्स में पहुंच जायेगा।

अब तो आप ’ढूंढते रह जाओगे’ !
chitthajagat.jpg

इसे भी पढ़ें:

धड़ाधड़ महाराज’ तक पहुंचें धड़ाधड़

काम के हिंदी फीड

हमने हिंदी टूलबार पिटारा में कुछ बहुत ही काम के हिंदी फीड जोड़े हैं।

आइये आपको इनके बारे में बता दें।

इस टूलबार में चिट्ठाजगत और नारद के ताजे जीवंत फीड तो पहले से ही मिल रहे थे अब आपको इनके साथ साथ निम्न फीड भी मिलेंगे

  • चिट्ठाजगत की रोमन फीड : चिट्ठाजगत पर आने वाली हिंदी चिट्ठों की रोमन फीड
  • IndianPad Hindi इंडियन पैड हिंदी : इंडियन पैड तेजी से भारत का अपना डिग्ग बनता जा रहा है। यहां पर भारतीय समाचार तथा ब्लॉग प्रविष्टियां समाहित की जातीं हैं और यदि आपकी कोई प्रविष्टी यहां पापुलर पेज पर आ गयी तो समझिये कि आपके चिट्ठे पर पाठकों का तांता लग जायेगा। हमने इंडियन पैड पर आने वाली पापुलर हिंदी प्रविष्टियों की फीड को भी टूलबार में जोड़ दिया है।
  • देसीपंडित हिंदी : देसी पंडित पर कई भारतीय भाषाओं के चिट्ठों से चुन चुन कर अच्छे अच्छे पोस्ट दिये जाते हैं। यहां आने वाले हिंदी पोस्ट का फीड भी अब टूलबार में जोड दिया गया है।
  • del.icio.us पर हिंदी : यह है del.icio.us पर पापुलर पोस्टों में से चुने हुए वह पोस्ट जो कि हिंदी के साथ टैग किये गये हैं।         
  • गूगल समूह चिट्ठाकार: इस समूह पर आने वाले संदेश अब आप इस फीड में पढ़ सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।
  • परिचर्चा : परिचर्चा फोरम पर आने वाले सभी नये पोस्ट। परिचर्चा एक फोरम है इंटरनेट पर हिंदी प्रयोग करने वालों के लिये। आप यदि इस फोरम के सदस्य नहीं हैं तो आज ही इसके सदस्य बनें। इस फोरम के बारे में जानना चाहते हैं तो इस फोरम पर जा कर ही जानें। (नोट: परिचर्चा की फीड फिलहाल IE7 में अपडेट नहीं हो रही है इसे शीघ्र ही सुधार लिया जायेगा)

तो यह सब अब आपके प्रिय हिंदी टूलबार पिटारा में जुड़ गया है तथा इस सब को आप जीवंत फीड के द्वारा पढ़ सकते हैं।
आपके सुझावों हमारे लिये बहुत उपयोगी हैं, आप अपने इस टूलबार में और क्या क्या जुड़वाना चाहते हैं हमें सुझाव अवश्य दें।

शब्दों के अर्थ खोजना हुआ आसान

शब्दार्थ खोजिये

जिन्हें भाषाओं से प्यार होता है उन्हें शब्दों से भी प्यार होता है। कोई कोई लेखक तो शब्दों के ही खिलाड़ी होते हैं। शब्दों के ऐसे सुन्दर सुन्दर और कलात्मक प्रयोग हुए हैं कि पूछिये मत। वास्तव में अच्छा लेखक ही वही है जो अपनी बात को प्रभावी और आसान शब्दों में अपने पाठकों तक पहुंचा दे।

मगर साहब कभी कभी कोई शब्द दिमाग में ऐसे अटकते हैं कि उनके अर्थ बता पाना कठिन हो जाता है। शब्द के भाव मन में होते हैं पर उसके अर्थ के लिये सही सही समानार्थ शब्द क्या होगा यह नहीं सूझता। कभी कभी आपको भी अपनी बात लिखते लिखते ऐसा लगता होगा कि जो  बात मैं लिखना चाहता हूं उसके लिये सही सही शब्द पकड़ में नहीं आ रहा। या कभी किसी अंग्रेजी शब्द का हिंदी अर्थ खोजना होता होगा तो कभी  हिंदी शब्द का अंग्रेजी अर्थ। हमने आपकी इस मुश्किल को आसान बनाया है शब्दकोश डॉट कॉम के साथ। इस शब्दकोश को हमने हिंदी टूलबार पिटारा में जोड़ दिया है। यदि आप इंटरनेट पर सर्च करते करते कोई ऐसा शब्द (अंग्रेजी अथवा हिंदी का) देखते हैं जिसका सही सही भावार्थ आपको  समझ नहीं आ रहा तो बस उस शब्द को अपने माउस से सैलेक्ट कर लीजिये। शब्द अपने आप टूलबार के सर्च बॉक्स में नजर आने लगेगा। अब बस सर्च बॉक्स में हमने जो शब्दकोश का ओप्शन दिया है उसे चुन कर सर्च करने के तीर पर चटका दे दीजिये। आपको शब्द का अर्थ और समानार्थक शब्द मिल जायेंगे।

तो अब शब्दों को चुन चुन कर उनसे सजाइये अपनी भाषा और आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा हमें अवश्य बताइये।

प्रस्तुत है हिंदी टूलबार पिटारा का अंग्रेजी संस्करण

यह संयोग की ही बात है कि जिस समय हिंदी चिट्ठों के एग्रिगेटर चिट्ठों का रोमनीकरण कर रहे थे उसी समय हम आपके प्रिय हिंदी टूलबार पिटारा का अखिल भारतीय अंग्रेजी संस्करण बना रहे थे। एक ऐसा टूलबार जिसे भारत के सभी लोग प्रयोग कर सकें और उन्हें अपनी ही मातृभाषा में इंटरनेट पर उपस्थित जालपृष्ट और चिट्ठे मिल सकें।

इससे वे लोग अपनी ही नहीं दूसरी भारतीय भाषाओं में इंटरनेट पर क्या हो रहा है उसके बारे में भी जान पायेंगे। हमारे भोमियो लिप्यांतर (Bhomiyo Transliteration) बटन का उपयोग इस टूलबार के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। इस टूलबार में देसी पंडित जो कि सभी भारतीय भाषाओं के चिट्ठों का एक साथ प्रतिनिधित्व करता है, को महत्व दिया गया है। 

इसमें अभी बहुत से भारतीय भाषाओं के चिट्ठा एग्रीगेटरों और अन्य पोर्टलों के लिंक जुड़ने बाकी हैं जो कि एक लंबी प्रक्रिया है और लगातार चलती रहेगी। आपसे अनुरोध है कि हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं के एग्रीगेटरों के जाल पते यदि आप जानते हैं तो हमें सुझायें।

मित्रो प्रस्तुत है आपके लिये वी इंडियन्स टूलबार We Indians Toolbar. 

इसे डाउनलोड करें, अपनी प्रतिक्रिया बतायें, सुझाव दें और अपने मित्रों को भी इस टूलबार के बारे में बतायें।