पिटारा हुआ गिरगिटिया- अब गिरगिट के लिंक टूलबार पर

चिट्ठाजगत की नयी सेवा गिरगिट के बारे में तो सभी चिट्ठाकार जान चुके होंगे। यदि नहीं जानते तो अपको बता दें कि यह सेवा आपको किसी भी युनिकोड साइट की लिपि बदल कर पढ़ने की सुविधा देती है।

आप अपने चिट्ठे पर इसके विजेट लगा कर दूसरी लिपियों के पाठकों को अपना चिट्ठा उनकी लिपि में ही पढ़ने की सुविधा दे सकते हैं। इसके बारे में रवि जी ने यहां लिखा है।

 

अब हमने पिटारा टूलबार में इसके लिंक लगाये हैं। आप किसी भी चिट्ठे या साइट की लिपि बदल कर पढ़ना चाहते हैं तो टूल मिनू में ’लिपि बदल कर पढ़े’ पर जायें और अपनी पसंद की लिपि चुन लें।

अपने चिट्ठे के लिये लिप्यांतर कोड आसानी से बनायें

आपने कई चिटठों पर लिपि बदल कर पढ़ने के लिंक देखे होंगे। लिप्यांतर की यह सुविधा भोमियो द्वारा दी गयी है। यह कोड कैसे बनता है इसके बारे में आप भोमियो की यह पोस्ट पढ़ें।

हिंदी टूलबार पिटारा से आप यह कोड बहुत ही आसानी से बना सकते हैं।

अपने चिट्ठे के मुख्य पृष्ठ पर जायें। पिटारा टूलबार के टूल मीनू पर क्लिक करें। इसके बाद ’लिपि बदल कर पढ़े’ पर जायें और वांछित लिपि पर क्लिक करें। आपका चिट्ठा उस लिपि में बदल जायेगा। अब अपने ब्राउजर से URL  को कापी कर लें। यह आपके चिट्ठे का उस लिपि के लिये लिंक होगा।

आगे की प्रक्रिया एक उदाहरण से समझते हैं।

यह रहा पिटारा के रोमन चिट्ठे का URL

http://bhomiyo.com/en.xliterate/hinditoolbar.wordpress.com/

अब रोमन लिंक बनाने के लिये निम्न कोड में अपने URL को भरें

<a href=”यहां अपने चिट्ठे का रोमन URL भरें”>रोमन</a>

इसी प्रकार बाकी लिपियों का भी लिंक बनायें और उसे अपने चिट्ठे पर सहेज दें।

अब चिट्ठों में खोजें धड़ाधड़

क्या आपको यह खोजना है कि आपका चिट्ठा चिट्ठाजगत.इन पर है कि नहीं?

किसी और चिट्ठे को खोजना चाहते हैं?

हिंदीचिट्ठों की प्रविष्टियों में से कुछ खोजना चाहते हैं?

किसी चिट्ठाकार का नाम तो जानते हैं पर वो किस चिट्ठे पर लिखता है और उसका चिट्ठा किस नाम से है यह नहीं जानते?

किसी एक चिट्ठाकार के और भी कौन कौन से चिट्ठे हैं यह जानना चाहते हैं ?

यह सब जानकारी और और भी बहुत कुछ अब एक क्लिक पर धड़ाधड़ क्योंकि हमने अपने हिंदी टूलबार पिटारा में यह सब खोजने के लिये इसके सर्च इंजिन में ही यह सारे विकल्प जोड़ दिये हैं। बस इन सब में से जो कुछ भी आप जानना चाहते हैं उसे सर्च बॉक्स में टाईप करें और खोजें।

यहां आपको यह भी बता दें कि यदि आप कोई भी टैक्स्ट अपने माऊस से सेलेक्ट करते हैं तो वह अपने आप ही सर्च बॉक्स में पहुंच जायेगा।

अब तो आप ’ढूंढते रह जाओगे’ !
chitthajagat.jpg

इसे भी पढ़ें:

धड़ाधड़ महाराज’ तक पहुंचें धड़ाधड़

काम के हिंदी फीड

हमने हिंदी टूलबार पिटारा में कुछ बहुत ही काम के हिंदी फीड जोड़े हैं।

आइये आपको इनके बारे में बता दें।

इस टूलबार में चिट्ठाजगत और नारद के ताजे जीवंत फीड तो पहले से ही मिल रहे थे अब आपको इनके साथ साथ निम्न फीड भी मिलेंगे

  • चिट्ठाजगत की रोमन फीड : चिट्ठाजगत पर आने वाली हिंदी चिट्ठों की रोमन फीड
  • IndianPad Hindi इंडियन पैड हिंदी : इंडियन पैड तेजी से भारत का अपना डिग्ग बनता जा रहा है। यहां पर भारतीय समाचार तथा ब्लॉग प्रविष्टियां समाहित की जातीं हैं और यदि आपकी कोई प्रविष्टी यहां पापुलर पेज पर आ गयी तो समझिये कि आपके चिट्ठे पर पाठकों का तांता लग जायेगा। हमने इंडियन पैड पर आने वाली पापुलर हिंदी प्रविष्टियों की फीड को भी टूलबार में जोड़ दिया है।
  • देसीपंडित हिंदी : देसी पंडित पर कई भारतीय भाषाओं के चिट्ठों से चुन चुन कर अच्छे अच्छे पोस्ट दिये जाते हैं। यहां आने वाले हिंदी पोस्ट का फीड भी अब टूलबार में जोड दिया गया है।
  • del.icio.us पर हिंदी : यह है del.icio.us पर पापुलर पोस्टों में से चुने हुए वह पोस्ट जो कि हिंदी के साथ टैग किये गये हैं।         
  • गूगल समूह चिट्ठाकार: इस समूह पर आने वाले संदेश अब आप इस फीड में पढ़ सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।
  • परिचर्चा : परिचर्चा फोरम पर आने वाले सभी नये पोस्ट। परिचर्चा एक फोरम है इंटरनेट पर हिंदी प्रयोग करने वालों के लिये। आप यदि इस फोरम के सदस्य नहीं हैं तो आज ही इसके सदस्य बनें। इस फोरम के बारे में जानना चाहते हैं तो इस फोरम पर जा कर ही जानें। (नोट: परिचर्चा की फीड फिलहाल IE7 में अपडेट नहीं हो रही है इसे शीघ्र ही सुधार लिया जायेगा)

तो यह सब अब आपके प्रिय हिंदी टूलबार पिटारा में जुड़ गया है तथा इस सब को आप जीवंत फीड के द्वारा पढ़ सकते हैं।
आपके सुझावों हमारे लिये बहुत उपयोगी हैं, आप अपने इस टूलबार में और क्या क्या जुड़वाना चाहते हैं हमें सुझाव अवश्य दें।

न कोई कोड चाहिये न स्क्रिप्ट, टूलबार पर क्लिक करें और लिपि बदल जायेगी

क्या आप पंजाबी, गुजराती, उर्दू, तेलुगू, उड़िया, तमिल, मलयालम या कन्नड़ समझते हैं पर पढ़ नहीं सकते?क्या आप इन भाषाओं के चिट्ठे पढ़ना चाहते हैं पर क्या करें चिट्ठाकार के भोमियो कोड ही नहीं लगा रखा?

आप अपने चिट्ठे को दूसरी लिपियों में पाठकों को पढ़वाना चाहते हैं पर जानते नहीं कि भोमियो कोड कैसे बनायें या लगायें?

क्या आप देखना और पढ़ना चाहते हैं कि उर्दू या अन्य भाषाओं के चिट्ठों, समाचार पोर्टल्स और साईट्स पर क्या क्या क्या लिखा जा रहा है?

यह सब तथा और भी बहुत कुछ अब संभव होगा हिंदी टूलबार पिटारा पर लगे भोमियो के लिप्यांतर बटन से, जिससे आप किसी भी साईट की लिपि बदल कर पढ़ सकेंगे। टूलबार के टूल मिनू में ’लिपि बदल कर पढ़ें’ ऑप्शन पर क्लिक करके आप जिस पृष्ठ पर होंगे उसी पृष्ठ की लिपि बदल सकेंगे, बस एक क्लिक से। इस तरीके से आप अपने चिट्ठे के लिये भी भोमियो कोड बना सकते हैं।

अपने चिट्ठे पर जायें और टूलबार पर लिप्यांतर के सभी ऑप्शन्स पर क्लिक करें। ब्राउजर में जो भी URL खुलेगा, वह उस लिपि के लिये आपके चिट्ठे का लिंक होगा।

तो है ना यह सब बहुत आसान?

टूलबार के मिनू में भी कई परिवर्तन किये गये हैं उसके बारे में अगले पोस्ट में।

लिप्यांतर के क्या क्या फायदे हैं उनके बारे में यहां भी पढ़ें

किसी भी साईट का लिप्यांतर होगा एक क्लिक से

आप को पाठक और डॉलर दोनो मिल सकते हैं इससे

ट्रांसलिट्रेशन का प्रतिच्छेदन….

गुयाना में हिन्दी है पर देवनागरी गुम

आपके चिट्ठों के लिंक और ढेर सा मनोरंजन, अब सब मिलेगा हिंदी टूलबार में

list.jpg हिंदी टूलबार में हमने कुछ चुने हुए चिट्ठों के लिंक जोड़े हुए थे। यह संभव भी नहीं था कि सारे हिंदी चिट्ठों के लिंक इस टूलबार में जोड़े जायें और फिर नित नये बनते हिंदी चिट्ठों का हिसाब किताब रखना और उन्हें जोड़ते जाना वाकई टेढ़ी खीर होता। इसका हल सुझाया चिट्ठाजगत  ने। उन्होंने चिट्ठाजगत पर शामिल चिट्ठों की सूची को टूलबार में जोड़ने का हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया और हम आ गये सभी चिट्ठों के लिंक इस टूलबार में ले कर। इसमें आप अपने चिट्ठे तो देख ही सकेंगे दूसरे चिट्ठे जो आप पढ़ना चाहते हैं उनके URL पते न तो आपको याद रखने की आवश्यक्ता होगी और न ही बार बार उन्हें टाइप करने का झंझट। बस चिट्ठों की सूची पर जायें और मनचाहे चिट्ठे पर क्लिक करें और पहुंच जायें।

 

 

 

 

 

 

 

अब बात मनोंरंजन की।


menu.jpg
इस टूलबार पर हमने एक मनोरंजन का एक ड्रापडाउन मीनू बनाया है। इसमें हमने आपके मनोंरंजन का भरपूर इंतजाम किया है।

 

 

 

 

 

 

सबसे पहले इसमें जो विजेट लगा है वह है डिज्लर का । डिज्लर में आप अपने पसंद का संगीत, वीडियो, रेडियो तथा गेम्स सर्च कर सकते हैं, उन्हें बजा सकते हैं और चाहें तो उन्हें बुकमार्क भी कर सकते हैं। पहली बार जब मैंने इसे परखा तो घंटों कैसे बीत गये पता ही नहीं चला। बहुत ही मजेदार विजेट है यह आपको जरूर पसंद आयेगा।
dizzler.jpg

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके बाद आती है वीडियो की दीवार। इसे खोलते ही आपकी स्क्रीन पर इंटेरनेट पर हिंदी के वीडियो क्लिप एक दीवार के रूप में आपके सामने आ जाते हैं, उसमें से चाहे कोइ वीडियो क्लिप चुनिये और चलाइये।

videowall.jpg

 

इसके बाद जुड़े हैं बहुत से  भारतीय टीवी चैनल। क्लिक कीजिये और लाइव मजे लीजिये।

आखिर में एक विजेट है अंतर्राष्ट्रीय टीवी चैनलों का। इसमें आपको सैंकड़ों विदेशी टीवी चैनल देखने को मिलेंगे।

मनोंरंजन के मीनू में जल्द ही और भी बहुत कुछ जुड़ेगा बस थोड़ा इंतजार कीजिये।

चलते चलते आपको एक बात बता दें कि आपका यह टूलबार तेजी से लोकप्रिय हो रहा है इसके डाउनलोड दिनों दिन तेज गति से बढ़ते जा रहे हैं।

अंत में पाठकों और टूलबार के प्रयोगकार्तांओं से एक अनुरोध, चुप न बैंठें, हमारे प्रयासों पर अपनी राय बतायें। आपको इस टूलबार मे क्या पसंद है और क्या नापसंद यह भी बतायें। आप अपने सुझाव भी दें कि आप इस टूलबार में और क्या क्या देखना चाहते हैं।

’धड़ाधड़ महाराज’ तक पहुंचें धड़ाधड़

tbcj.jpgtbcj.jpg

चिट्ठाजगत के धड़ाधड़ महाराज हमें कई तरह की सुविधायें देते हैं। चिट्ठाजगत हमें कई प्रारूपों में तो मिलता ही है, यहां हम अपनी व्यक्तिगत रुचि के अनुसार भी अपना वैयक्तिक पृष्ठ बना सकते हैं। और भी कई प्रकार की सुविधायें हैं चिट्ठाजगत पर|  उम्मीद है कि आगे चल कर धड़ाधड़ महाराज हमें और भी ज्यादा सुविधायें प्रदान करेंगे।
cjdd.jpg

 

चिट्ठाजगत पर हमें ‘हाल में छपे चिट्ठे’, ‘पारम्परिक प्रारूप’, ‘लघु प्रारूप’, ‘वैयक्तिक पृष्ट’ और ‘मेरे चिट्ठे’ के प्रारूपों के विकल्प मिलते हैं। हमने यह सारे प्रारूपों के लिंक एक साथ हिंदी टूलबार में रख दिये हैं जिससे आप अपनी रुचि के अनुसार जिस प्रारूप पर भी जाना चाहें सीधे उसी प्रारूप पर जा सकते है।

धड़ाधड़ महाराज तक धड़ाधड़ कैसे पहुंचें:

यह है चिट्ठाकारों के लिये बहुत काम की बात। हमने हिंदी टूलबार पर एक बटन लगाया है ’सारे अधिकृत चिट्ठे अभी चिट्ठाजगत पर खींचे’ । आप जब भी अपने चिट्ठे पर कोई पोस्ट करते हैं तो बस इस बटन पर क्लिक कर दें। एक छोटी सी खिड़की खुलेगी। आपको लॉग इन करना होगा और आपके सभी अधिकृत चिट्ठों की नयी पोस्ट उसी समय चिट्ठाजगत पर नजर आने लगेगी। यदि आप पहले से चिट्ठाजगत पर लॉग इन किये हुए हैं तो आपको फिर से लॉग इन करने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ क्लिक कर देना ही काफी होगा। मजे की बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिये कोई जरूरी नहीं है कि आप अपने चिट्ठे पर हों या चिट्ठाजगत पर हों, आप अपने ब्राउजर पर किसी भी पेज से यह कर सकते हैं।

इसके अलावा चिट्ठों की फीड में अब नारद के साथ साथ चिट्ठाजगत की ताजा फीड भी आपको टूलबार में लगातार मिलेगी। चिट्ठाजगत की फीड में चिट्ठे का नाम भी पोस्ट के शीर्षक के साथ नजर आता है।

  आपको हिंदी टूलबार और चिट्ठाजगत का यह संयुक्त प्रयास कैसा लगा हमें जरूर बतायें|

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।

चिट्ठाजगत पर चिट्ठा अधिकृत करने की प्रक्रिया जानने के लिये यहां क्लिक करें।