ट्विटर के बारे में रवि जी ने चिट्ठाचर्चा पर लेख क्या लिखा, ट्विटर पर हिंदी लिखने वालों की बहार ही आ गयी।
हमने आपके टूलबार पिटारा पर ट्विटर का टूल तो पहले ही जोड़ रखा था। यह टूल अब आपको पिटारा के टूल मीनू में दिख जायेगा।
अब हमने एक मजेदार ट्विटर फीड रीडर भी जोड़ दिया है। इस पर आप हिंदी में ट्वीटर भेजने वाले दस खातों से फीड पढ़ पायेंगे। हमारा यह प्रयास आपको कैसा लगा हमें अवश्य बताईयेगा।



May 24, 2009 at 5:34 pm
बड़ा धांसू प्रयास है जी। ये रविरतलामीजी तो जो न करायें कम हैं। हमको पहिले ब्लागिंग की लत लगा दिये अब ट्विटर में भी धंसा दिये। हम भी मौज ले रहे हैं। हिन्दी धांस के लिखी जायेगी ट्विटर में।
May 24, 2009 at 5:39 pm
हिंदीभाषियों के बढ़ते प्रभाव पर प्रसन्नता होती है. जो काम सरकार के राजभाषा अधिनियम नहीं कर सके आम लोगों ने कर दिया.
May 24, 2009 at 5:58 pm
मैने भी यह तब जाना जब एक ही दिन में दसियों फ़ॉलोवर बढ़ गये ट्विटर पर । पिटारा के ट्विटर टूल का उपयोग तो हम करते ही थे । अब ट्विटर हिन्दी-फ़ीड भी, तो आनन्द ही आनन्द है । आभार ।
काजल जी की टिप्पणी से भी सहमत हूँ ।
May 25, 2009 at 3:59 pm
भाई हमारे पल्ले कुछ नही पडा..आपहि अकेले अकेले लो आनन्द..हमको मत लेने देना.:)
रामराम.
June 14, 2009 at 7:54 pm
[...] ट्विटर पर छा रही हिंदी [...]