डिग्ग Digg ने हाल में ही अपनी एक नयी बहुउपयोगी डिग्ग बार Digg Bar सेवा शुरु की है, इसकी मदद से आप लम्बे वेब पतों को छोटा कर सकेंगे और उन्हें सीधे ट्विटर, फेसबुक या इमेल के जरिये मित्रों को भेज सकेंगे।आप इससे कोई भी ब्लॉगपोस्ट डिग्ग पर एक क्लिक से सबमिट कर सकते हैं। डिग्ग पर रेंडम पोस्ट भी पढ़ सकेंगे। इसके अलावा भी डिग्ग बार में बहुत से टूल हैं।
अब आप डिग्ग बार को पिटारा से प्रारंभ कर सकेंगे। पिटारा के टूल मीनू में ‘डिग्गबार प्रारंभ करें’ पर क्लिक करें। आप के ब्राउज़र में वेब पेज पर सबसे ऊपर यह डिग्गबार नजर आने लगेगा। आप जब चाहे क्रास पर क्लिक कर के डिगाबार को हटा सकते हैं। यहां देखिये चिट्ठाजगत की साइट पर डिग्गबार। चित्र को बड़ा देखने के लिये चित्र पर क्लिक करें।
आपको पिटारा का यह प्रयास कैसा लगा हमें अवश्य बतायें



अप्रैल 6, 2009 को 5:45 पूर्वाह्न पर
बहुत ही सुन्दर प्रयास है यह । पिटारा क्रमशः सम्पूर्ण टूलबार बनता जा रहा है ।
इस प्रविष्टि के लिये धन्यवाद ।