आज मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि पिटारा हिंदी टूलबार के दस हज़ार डाउनलोड पूरे हो गये हैं। इसके लिये मैं इस टूलबार के प्रयोगकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहुंगा जिन्हों ने इसे इतना पसंद किया। इसके साथ ही उन सब साथियों का धन्यवाद भी करना चाहुंगा जिनके सहयोग से इसे बेहतर बनाना संभव हुआ।
पिटारा के प्रतिदिन लगभग 25 डाउनलोड होते हैं। इसके दस हज़ार डाउनलोड्स में से आधे से कुछ कम यानि लगभग 4500 डाउनलोड cnet की download.com साईट से हुए हैं। download.com पर पिटारा को Editors’ rating में पांच सितारे मिले हैं।
पिटारा पर क्रिकेट स्कोर कार्ड और रेडियो सबसे अधिक पसंद किये जाते हैं। ब्लॉगिंग से जुड़े टूल भी बहुत पसंद किये जाते है।


