पिटारा टूलबार पर पेश है एक और मजेदार टूल आपके लिये। इससे ब्लॉगर पर ब्लॉग लिखने वालों के लिये पोस्ट लिखना बहुत ही आसान हो जायेगा।
यदि आप किसी वेब पेज या ब्लॉग को पढ़्ते हुए उसके बारे में अपने ब्लॉग पर कोई पोस्ट लिखना चाहते हैं तो बस ‘ब्लॉग पोस्ट लिखो’ बटन को दबाईये।
इसके लिये
टूल मिनू => वेब पेज टूल => ब्लॉग पोस्ट लिखो
पर जायें और क्लिक करें। एक ब्लॉगर पोस्ट लिखने की खिड़की खुलेगी। इस खिड़की में उस वेब पेज का लिंक और शीर्षक पहले से ही मौजूद होगा। बस आप उसके बारे में लिखें और पोस्ट कर दें। उदाहरण के लिये इस पोस्ट के लिये नीचे का स्क्रीनशॉट देखें। ऐसा आप किसी भी वेब पेज पर कर सकते हैं।
यदि आप उस पेज के बारे में नहीं लिखना चाहते , कुछ और लिखना चाहते हैं तो लिंक और शीर्षक को डिलीट कर अपनी पोस्ट लिखें और पोस्ट करने के लिये पब्लिश बटन पर क्लिक करदें। बस हो गयी आपकॊ पोस्ट पब्लिश।
यह टूल केवल ब्लॉगस्पॉट के लिये है।



March 10, 2009 at 2:31 am
Good information