ट्विटर बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रही माइक्रोब्लॉगिंग नेटवर्किंग सेवा है। इसके द्वारा आप लगातार हर समय अपनो मित्रों के संदेश प्राप्त भी कर सकते हैं और अपने संदेश भेज भी सकते हैं। ट्विटर के बारे में ज्यादा जानकारी आप आलोक जी के इस लेख से ले सकते हैं। यदि आपका ट्विटर पर खाता नहीं है तो आज ही बनायें और स्वंय ट्विटर की साइट पर जाकर इसे आजमा कर देखें।
पिटारा टूलबार पर हमने ट्विटर का गेजेट लगाया है। इससे आप ट्विटर पर अपने मित्रों को लगातार संदेश भेज सकते हैं और उनके संदेश पढ़ भी सकते हैं। ट्विटर के बटन पर क्लिक करते ही एक खिड़की खुलेगी जिसमें आप अपने संदेश भेज सकेंगे और मित्रों के संदेश पढ़ सकेंगे। इस गेजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी खिसका सकते हैं और जब चाहे संकुचित( मिनिमाइज) कर सकते हैं।


