किसी भी साईट का फीड लिंक जानें
January 6, 2008 — जगदीश भाटियाआप जब किसी साईट या ब्लॉग पर पहुंचे तो उस साईट पर RSS फीड उपलब्ध है या नहीं और यदि फीड उपलब्ध है तो फीड का लिंक क्या है, यह जानने के लिये अब आपको कोई मुश्किल नहीं होगी।हमने पिटारा टूलबार के टूल मीनू के वेब पेज टूल में एक लिंक दिया है जिसे क्लिक करते ही आपको जिस पेज पर भी आप होंगे उस पेज का RSS फीड लिंक मिल जायेगा।
एक साधारण मगर बहुत ही काम का टूल।
इससे पहले हमने आपको बताया था कि किस प्रकार आप पिटारा टूलबार में कोई भी अपनी पसंद का फीड सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।
पिटारा में अपनी पसंद की फीड जोड़ें



January 6, 2008 at 5:18 pm
जगदीश जी,
मैनें आज ही पिटारा को अपने ब्राउज़र में स्थापित किया है। और देख कर अच्छा लगा कि कविता कोश का लिंक भी आपने इस टूलबार में दिया है। लेकिन मुझे लिंक्स कुछ बिखरे हुए से लगे। कविता कोश पत्रिका नहीं है -यह हिन्दी विकिपीडिया और शब्दकोश डॉट कॉम की तरह एक कोश है। इसलिये मेरा सुझाव होगा कि आप “कोश” के लिये एक बटन बना दें और इन तीनों कोशो को उस बटन के मेन्यू में जोड़ दें। जल्द ही अंतरजाल पर कुछ और अच्छे कोश दिखाई देंगे। आप उन्हें भी इस मेन्यू में जोड़ पाएँगे। आपका प्रयास बहुत सुन्दर है। हार्दिक बधाई स्वीकार करें।
January 6, 2008 at 7:57 pm
प्रिय भाटिया जी,
आपका टूल बार पिटारा बहुत ही उपयोगी है. प्रसन्नता की बात है कि इसे आप सतत अद्यतन करते रहते हैं. बधाई लें.
मुझे प्रसन्नता होगी, और आपका आभार भी मानूंगा यदि आप पत्रिकाओं के अंतर्गत मेरी वेब पत्रिका इन्द्रधनुष इण्डिया को भी जोड सकें.
धन्यवाद
February 20, 2008 at 9:41 pm
HI….DHANYAWAD SIR
AAP NE JO TOOL BARR BANAYA HAIN BAHOT HI ACHA HAIN MAIN TO TOOL BAAR KI TARIFF NAHI KAR SAKTA….
JITNA ACHHA AAP NE BANAYA HAIN….
BUS KUCH KEHNA CHAHUNGA AAP ISS MAIN ORKUT KE KUCH ACHE SFTWAR OR JOD DETE TO KI OR TOOL BAR KI JARURAT HI NAHI PADTI…………..
THANKS SIR..