कल हमने हिंदी टूलबार पिटारा में कुछ मजेदार और काम के टूल जोड़े थे।आज हमने कुछ और टूल जोड़े हैं आइये उनके बारे में जान लें।
1. Whois डोमेन किसका है जानें: क्लिक करते ही आप जिस साईट पर हैं उसका डोमेन किसके नाम से रजिस्टर है आपको पता चल जायेगा।
2. इस पेज का लिंक बनायें: यह नये और पुराने चिट्ठाकारों के बहुत ही काम का टूल है। आप जिस पेज पर भी होंगे यदि आप उसका लिंक अपनी पोस्ट अथवा टिप्पणी में देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करते ही आपको उस पेज के लिंक का HTML कोड मिल जायेगा।
3. इस साइट के मुख्य पेज पर जायें: आप साइट के जिस पेज पर भी होंगे यहां क्लिक करते ही उस साइट के मुख्य पेज पर पहुंच जायेंगे।
आप भी आजमा कर देखें।
हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें



December 2, 2007 at 5:23 pm
[...] कुछ मजेदार और काम के टूल - 2 [...]
December 2, 2007 at 6:21 pm
आजमा के देख लिया मजेदार टूल हैं । हम आपके कितने आभारी हैं बता नहीं सकते । अब तो पिटारा टूलबार ही दिन भर हमारी मदद करता है ।
December 3, 2007 at 11:00 am
हम तो पुराने आशिक है
November 6, 2008 at 2:04 pm
[...] कुछ मजेदार और काम के टूल – 2 [...]
May 17, 2009 at 1:16 pm
[...] कुछ मजेदार और काम के टूल – 2 [...]