कुछ मजेदार और काम के टूल
December 1, 2007 — जगदीश भाटियापिटारा टूलबार के टूल मिनू में आज हमने कुछ मजेदार और काम के टूल जोड़े हैं। आप भी इनका मजा लें:
इस पेज पर चित्रों को बड़ा करें: आप जिस पेज पर भी होंगे उस पेज पर सभी चित्र (Images) बड़े हो जायेंगे।
इस पेज पर चित्रों को छोटा करें: आप जिस पेज पर भी होंगे उस पेज पर सभी चित्र (Images) छोटे हो जायेंगे।
Tiny URL: बड़े URL पते को छोटा बनायें। आप जिस जाल पेज पर होंगे उसका छोटा URL पता बन जायेगा।
इस पेज के सारे लिंक दिखायें: इसे क्लिक करते ही आप जिस पेज पर होंगे उस पर जितने भी लिंक होंगे सभी की एक लिस्ट आपको नजर आ जायेगी।
इस पेज के सारे लिंक हाइलाईट करें: इसे क्लिक करते ही आप जिस पेज पर होंगे उस पर जितने भी लिंक होंगे सभी अलग से हाइलाइट हो जायेंगे।
इस साइट के किसी भी पेज पर (Random) जायें: इसे क्लिक करते ही आप जिस साइट पर होंगे उस साइट पर स्थित लिंकों में से किसी एक लिंक पर आकस्मिक पहुंच जायेंगे।
इस साइट की RSS फीड गूगल पर सब्सक्राइब करें: जिस पेज या चिट्ठे पर होंगे उसकी फीड को सीधे ही एक क्लिक से अपने गूगल रीडर में सब्सक्राइब कर सकेंगे।
हमें बताना न भूलें कि आपको हमारे यह टूल कैसे लगे।



December 2, 2007 at 4:57 pm
[...] कुछ मजेदार और काम के टूल [...]
December 2, 2007 at 5:22 pm
[...] कुछ मजेदार और काम के टूल [...]
December 3, 2007 at 9:34 am
वाह! यह तो काफी उपयोगी रहेगा।