पिटारा में अपनी पसंद की फीड जोड़ें
December 30, 2007 — जगदीश भाटियानये वर्ष पर पिटारा टूलबार के प्रयोगकर्ताओं को यह शानदार तोहफा देते हुए हमें बहुत ही हर्ष हो रहा है। अब आप अपने टूलबार में अपनी पसंद का कोई भी फीड जोड़ सकते हैं। यानि कि अब आप केवल वही फीड नहीं देख पायेंगे जो कि हम टूलबार में जोड़ेंगे बल्कि अपनी पसंद की कोई भी फीड अपने टूलबार में जोड़ सकेंगे।
अपने टूलबार में अपनी पसंद का फीड जोड़ने के लिये आप इस साईट पर जायें। यहां आप जिस साईट का फीड जोड़ना चाहते हैं उसका नाम और फीड का URL भरें, चाहें तो आईकन जोड़ें और फीड को जोड़ने के लिये ’जोड़ें’ बटन पर क्लिक करें। बस इतने भर से आप अपनी जोड़ी हुई फीड पिटारा में देख पायेंगे।
आप आईकन के लिये यह पता भी भर सकते हैं।
इस टूल से आप अपनी पसंद के किसी भी चिट्ठे या एग्रिगेटर का फीड या अन्य कोई भी मनपसंद फीड जब चाहे पढ़ सकते हैं।
हमारे इस प्रयास के बारे में अपनी राय अवश्य दें।
इसे भी पढ़ें


