कृपया पिटारा के संपूर्ण हिंदीकरण में सहायता दें
November 27, 2007 — जगदीश भाटियापिटारा टूलबार को पूरी तरह से हिंदी में करने के लिये आप सभी की सहायता चाहिये।अभी तक हमने केवल जाल स्थलों के नाम तथा लिंक आदि ही हिंदी में लिखे थे। अब इस टूलबार की सभी तकनीकि विकल्पों और सूचियों का हिंदीकरण किया जा रहा है।तकनीकि शब्दों के हिंदीकरण में मेरी कुछ सीमायें हैं क्योंकि मुझे तकनीकि शब्दों के हिंदी अर्थों का इतना ज्ञान नहीं है। आप दो तरीके से सहायता कर सकते हैं
1. जो हिंदी हमने टूलबार पर प्रयोग की है उसे जांच कर और यदि हो सके तो कोई बेहतर वैकल्पिक शब्द सुझा कर।
2. जो तकनीकि शब्द या वाक्य अभी भी टूलबार पर अंग्रेजी में नजर आ रहे हैं उनकी हिंदी सुझा कर। आप अपने सुझाव यहां टिप्पणी के रूप में दे सकते हैं अथवा hinditoolbar at gmail dot com पर मेल भी कर सकते हैं।



November 27, 2007 at 8:11 pm
प्रिय जगदीश जी,
और कोई सुझाव देने से पहले एक अनुरोध तो यह करना चाहता हूं कि आप कृपया मेरी वेब पत्रिका इन्द्रधनुष इण्डिया(www.indradhanushindia.org) को भी अपनी पत्रिकाओं की सूची में शामिल कर लें.
अब सुझाव.
क्या टूल के लिए ‘औज़ार’, और ई मेल सूचक के लिए ‘ई मेल सूचना’ लिखना उपयुक्त होगा?
और भी सुझाव शीघ्र ही भेजूंगा.
दुर्गाप्रसाद
November 27, 2007 at 8:47 pm
और दोस्त जिस टूलबार का ज़िक्र है उससे मुलाकात कहाँ और कैसे करें। यदि उसकी एक तस्वीर यहाँ होती तो आसान होता।
November 27, 2007 at 9:07 pm
संजय जी, कृपया टूलबार को यहां से डाउनलोड करें
http://hindiblog.ourtoolbar.com/
November 30, 2007 at 11:00 am
पिटारा तो सचमुच पिटारा है. इंटरनेट पर हिन्दी में क्या हो रहा है इसे अगर किसी को बताना हो पिटारा का बक्सा थमा दीजिए. नये आदमी को यकीन ही नहीं होगा कि हिन्दी में इतना कुछ हो रहा है.
मेरे लिहाज से अच्छी हिन्दी वह है जो सहज हो. जैसे आपने टूलबार की जगह पिटारा शब्द प्रयोग किया है. अलग से मेल के जरिए भी सुझाव-सहयोग हो सकता है.
March 2, 2008 at 7:41 am
मे जब गूगल इंडिक मे लिखा हिन्दी टेक्स्ट को ऍम एस वर्ड मे पेस्ट करना चाहता हूँ तो मुजे हिंदी की जगह पर कचरा नजर आता है इसी तरह पिटारा का टूल बार भी नज़र आता है कृपा गाइड करे
March 13, 2008 at 3:45 pm
मे जब गूगल इंडिक मे लिखा हिन्दी टेक्स्ट को ऍम एस वर्ड मे पेस्ट करना चाहता हूँ तो मुजे हिंदी की जगह पर कचरा नजर आता है इसी तरह पिटारा का टूल बार भी नज़र आता है कृपा गाइड करे