आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि पिटारा का अंग्रेजी संस्करण We Indians Toolbar भी cnet.com के download.com पर लिस्टिंग के लिये स्वीकृत हो गया है।
अंग्रेजी संस्करण में हिंदी के साथ साथ अन्य भारतीय भाषाओं के चिट्ठों तथा जाल पृष्ठों के लिंक तथा फीड भी दिये गये हैं।
हिंदी टूलबार पिटारा को इस साईट पर इसी साल मार्च में लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के बाद से लगातार पिटारा टूलबार वहां पॉपुलर श्रेणी में बना हुआ है।अब पिटारा का नया रूप भी वहां स्वीकृत हो गया है तथा नये रूप की स्क्रीन शॉट भी वहां दिख रही है। पिटारा के बारे में download.com ने यह लिखा:
This is a Toolbar made for Users in India who use Hindi on Internet by Hindi lover and Hindi User. As devloper of this Toolbar is interested in promotion of Hindi on the Internet. Hindi is being promoted by the devloper of this Toolbar in many ways.
मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि पिटारा टूलबार को चिट्ठाकारों के अलावा अन्य लोगों तक भी पहुंचाया जाये इसीलिये इसे अधिक से अधिक उपयोगी बनाने की कोशिश जारी रहती है।
इन टूलबारों को यहां तक पहुंचाने के लिये मैं इनके प्रयोगकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही अपने उन सभी मित्रों का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्हों ने इन टूलबारों को बेहतर बनाने के लिये अपना सहयोग तथा सुझाव दिये।



March 13, 2008 at 3:41 pm
I have downloaded Pitara Toolbar and installed it but the links on this toolbar are displayed in boxes. I am not able to read them. Can u help me?