पिटारा टूलबार को पूरी तरह से हिंदी में करने के लिये आप सभी की सहायता चाहिये।अभी तक हमने केवल जाल स्थलों के नाम तथा लिंक आदि ही हिंदी में लिखे थे। अब इस टूलबार की सभी तकनीकि विकल्पों और सूचियों का हिंदीकरण किया जा रहा है।तकनीकि शब्दों के हिंदीकरण में मेरी कुछ सीमायें हैं क्योंकि मुझे तकनीकि शब्दों के हिंदी अर्थों का इतना ज्ञान नहीं है। आप दो तरीके से सहायता कर सकते हैं
1. जो हिंदी हमने टूलबार पर प्रयोग की है उसे जांच कर और यदि हो सके तो कोई बेहतर वैकल्पिक शब्द सुझा कर।
2. जो तकनीकि शब्द या वाक्य अभी भी टूलबार पर अंग्रेजी में नजर आ रहे हैं उनकी हिंदी सुझा कर। आप अपने सुझाव यहां टिप्पणी के रूप में दे सकते हैं अथवा hinditoolbar at gmail dot com पर मेल भी कर सकते हैं।


