अब चिट्ठों में खोजें धड़ाधड़
October 30, 2007 — जगदीश भाटियाक्या आपको यह खोजना है कि आपका चिट्ठा चिट्ठाजगत.इन पर है कि नहीं?
किसी और चिट्ठे को खोजना चाहते हैं?
हिंदीचिट्ठों की प्रविष्टियों में से कुछ खोजना चाहते हैं?
किसी चिट्ठाकार का नाम तो जानते हैं पर वो किस चिट्ठे पर लिखता है और उसका चिट्ठा किस नाम से है यह नहीं जानते?
किसी एक चिट्ठाकार के और भी कौन कौन से चिट्ठे हैं यह जानना चाहते हैं ?
यह सब जानकारी और और भी बहुत कुछ अब एक क्लिक पर धड़ाधड़ क्योंकि हमने अपने हिंदी टूलबार पिटारा में यह सब खोजने के लिये इसके सर्च इंजिन में ही यह सारे विकल्प जोड़ दिये हैं। बस इन सब में से जो कुछ भी आप जानना चाहते हैं उसे सर्च बॉक्स में टाईप करें और खोजें।
यहां आपको यह भी बता दें कि यदि आप कोई भी टैक्स्ट अपने माऊस से सेलेक्ट करते हैं तो वह अपने आप ही सर्च बॉक्स में पहुंच जायेगा।
अब तो आप ’ढूंढते रह जाओगे’ !

इसे भी पढ़ें:



October 30, 2007 at 7:47 pm
बेहतरीन।
October 30, 2007 at 9:52 pm
बढिया!
December 16, 2007 at 8:26 pm
[...] अब चिट्ठों में खोजें धड़ाधड़ [...]