काम के हिंदी फीड

हमने हिंदी टूलबार पिटारा में कुछ बहुत ही काम के हिंदी फीड जोड़े हैं।

आइये आपको इनके बारे में बता दें।

इस टूलबार में चिट्ठाजगत और नारद के ताजे जीवंत फीड तो पहले से ही मिल रहे थे अब आपको इनके साथ साथ निम्न फीड भी मिलेंगे

  • चिट्ठाजगत की रोमन फीड : चिट्ठाजगत पर आने वाली हिंदी चिट्ठों की रोमन फीड
  • IndianPad Hindi इंडियन पैड हिंदी : इंडियन पैड तेजी से भारत का अपना डिग्ग बनता जा रहा है। यहां पर भारतीय समाचार तथा ब्लॉग प्रविष्टियां समाहित की जातीं हैं और यदि आपकी कोई प्रविष्टी यहां पापुलर पेज पर आ गयी तो समझिये कि आपके चिट्ठे पर पाठकों का तांता लग जायेगा। हमने इंडियन पैड पर आने वाली पापुलर हिंदी प्रविष्टियों की फीड को भी टूलबार में जोड़ दिया है।
  • देसीपंडित हिंदी : देसी पंडित पर कई भारतीय भाषाओं के चिट्ठों से चुन चुन कर अच्छे अच्छे पोस्ट दिये जाते हैं। यहां आने वाले हिंदी पोस्ट का फीड भी अब टूलबार में जोड दिया गया है।
  • del.icio.us पर हिंदी : यह है del.icio.us पर पापुलर पोस्टों में से चुने हुए वह पोस्ट जो कि हिंदी के साथ टैग किये गये हैं।         
  • गूगल समूह चिट्ठाकार: इस समूह पर आने वाले संदेश अब आप इस फीड में पढ़ सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।
  • परिचर्चा : परिचर्चा फोरम पर आने वाले सभी नये पोस्ट। परिचर्चा एक फोरम है इंटरनेट पर हिंदी प्रयोग करने वालों के लिये। आप यदि इस फोरम के सदस्य नहीं हैं तो आज ही इसके सदस्य बनें। इस फोरम के बारे में जानना चाहते हैं तो इस फोरम पर जा कर ही जानें। (नोट: परिचर्चा की फीड फिलहाल IE7 में अपडेट नहीं हो रही है इसे शीघ्र ही सुधार लिया जायेगा)

तो यह सब अब आपके प्रिय हिंदी टूलबार पिटारा में जुड़ गया है तथा इस सब को आप जीवंत फीड के द्वारा पढ़ सकते हैं।
आपके सुझावों हमारे लिये बहुत उपयोगी हैं, आप अपने इस टूलबार में और क्या क्या जुड़वाना चाहते हैं हमें सुझाव अवश्य दें।

8 Responses to “काम के हिंदी फीड”

  1. आलोक Says:

    वाह। यह टूलबार तो टनाटन हिंदी से उफ़न रही है अब।

  2. श्रीश शर्मा Says:

    बहुत अच्छा पिटारे में कुछ और चीजें जुड़ गई।

  3. Dr.Kavita Vachaknavee Says:

    आप के टूलबार का निजी तौर पर तो प्रयोग कर ही रही हूँ, मेरे बच्चों के अपने अपने लैपटॊप तक पर इसे लगवाया हुआ है, ताकि UK में रहते हुए एक साथ पूरा हिंदी जगत् वे एक पतली पट्टी की पहुँच में देख सकें। एक रेडियो चैनल है—– rtsp://real2.commedia.org.uk/broadcast/awaz.rm इस लिंक पर। यहाँ मेरी बेटी ही सप्ताह् में एक बार आने वाले कार्यक्रम सनातन धर्म चौपाल की प्रस्तोता है।आप चाहें तो इसे भी जोड़ सकते हैं। दूसरी बात यह कहनी थी कि अभी एक याहू ग्रुप http://groups.yahoo.com/group/HINDI-BHARAT/ हमने आरम्भ किया है। हमारी इच्छा है कि इस के माध्यम से प्रत्येक सदस्य को हिंदी जगत् से जुड़ने का अवसर भी सरलता से मिले, बिना किसी सर्फ़िंग में समय खोए। इस के लिए आप का यह टूल बार हम सभी सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करने पर भेजी जाने वाली फ़ाईल के रूप में भेजना चाहते हैं। क्या आप इसे एक फ़ाईल के रूप में हमें उपलब्ध करा सकते हैं? आप को कोई आपत्ति तो नहीं होगी? आप सीधे स्वयम् ही ग्रुप के फ़ाईल सेक्शन में जा कर चाहें तो इसे जोड़ दें । हमारा प्रयोजन किसी भी प्रकार से व्यवसायिक नहीं है। केवल इसे उपहार के रूप में भाषा के प्रसार-प्रचार के लिए देना चाहते हैं। आप चाहें तो उस फ़ाईल पर अपने नाम आदि का टैग भी लगा सकते हैं ताकि सबको आपके नाम की जानकारी मिले ( यदि ऐसा करना भी आपका उद्देश्य हो तो)। यदि आप इसे ‘हिंदी भारत’ के लिए किया गया उपकार के रूप में भी प्रचारित करेंगे तो हमें उस से कोई आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि हमारे लिए हमारा सामाजिक उद्देश्य स्पष्ट है। यों हम भी आपके प्रति सार्वजनिक रूप में सभी सदस्यों के समक्ष लिखित आभार व्यक्त अवश्य ही करेंगे। उस ओर से आप निश्चिंत रहें। केवल आर्थिक रूप में हम इसके लिए किसी भी प्रकार से प्रतिदान नहीं दे पाएँगे। यदि आप यह सहयोग
    कर सकें तो अच्छा लगेगा व आभारी होंगे। आप इस पते पर सूचना दे सकते हैं– kvachaknavee@yahoo.com

  4. Dr.Kavita Vachaknavee Says:

    सर्वप्रथम आपको अतिशय धन्यवाद। आपने जिस सद्भाव से तुरत ही ग्रुप पर फ़ाईलें जोड़ दीं, उस के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से भी आपकी आभारी हूँ। आज उन्हें सदस्यता के समय दिए जाने वाले उपहार के रूप में स्वागत एवम् परिचय के साथ भेजने के लिए सेट किया है। इन्हें भेजने की प्रक्रिया को प्रतिमाह भी दोहराया जाएगा। ताकि सदस्येतर मित्रों से भी लोग बाँटना चाहें तो उन्हें सुलभ रहे।

    आपकी सदाशयता के लिए पुन: आभार। आपको आपत्ति न हो तो मैं आपको निजी मेलिंग लिस्ट में भी जोड़ रही हूँ।

    आप से एक निवेदन और है कि आप अपनी सुविधानुसार ग्रुप पर अपनी विशेषज्ञता का लाभ दूसरे सदस्यों को यथासमय देते रहें।

    सद्भाव सहित

    ~~कविता वाचक्नवी

  5. Meena Khond Says:

    This is Mrs Meena Khond from Hyderabad India.Iam writer & poetess. I have seen your link(real2.commedia.org.uk/broadcast/awaz.rm).I would like to join your hindi Radio group as I want to read my poems as well as stories on your radio.

  6. meena khond Says:

    hi
    parinita khond from hyderabad doing M. B. A. in london
    her painting exibitionis going from 8 th june to 11 th june
    in Neharu centre London
    u r invited


Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.