
जिन्हें भाषाओं से प्यार होता है उन्हें शब्दों से भी प्यार होता है। कोई कोई लेखक तो शब्दों के ही खिलाड़ी होते हैं। शब्दों के ऐसे सुन्दर सुन्दर और कलात्मक प्रयोग हुए हैं कि पूछिये मत। वास्तव में अच्छा लेखक ही वही है जो अपनी बात को प्रभावी और आसान शब्दों में अपने पाठकों तक पहुंचा दे।
मगर साहब कभी कभी कोई शब्द दिमाग में ऐसे अटकते हैं कि उनके अर्थ बता पाना कठिन हो जाता है। शब्द के भाव मन में होते हैं पर उसके अर्थ के लिये सही सही समानार्थ शब्द क्या होगा यह नहीं सूझता। कभी कभी आपको भी अपनी बात लिखते लिखते ऐसा लगता होगा कि जो बात मैं लिखना चाहता हूं उसके लिये सही सही शब्द पकड़ में नहीं आ रहा। या कभी किसी अंग्रेजी शब्द का हिंदी अर्थ खोजना होता होगा तो कभी हिंदी शब्द का अंग्रेजी अर्थ। हमने आपकी इस मुश्किल को आसान बनाया है शब्दकोश डॉट कॉम के साथ। इस शब्दकोश को हमने हिंदी टूलबार पिटारा में जोड़ दिया है। यदि आप इंटरनेट पर सर्च करते करते कोई ऐसा शब्द (अंग्रेजी अथवा हिंदी का) देखते हैं जिसका सही सही भावार्थ आपको समझ नहीं आ रहा तो बस उस शब्द को अपने माउस से सैलेक्ट कर लीजिये। शब्द अपने आप टूलबार के सर्च बॉक्स में नजर आने लगेगा। अब बस सर्च बॉक्स में हमने जो शब्दकोश का ओप्शन दिया है उसे चुन कर सर्च करने के तीर पर चटका दे दीजिये। आपको शब्द का अर्थ और समानार्थक शब्द मिल जायेंगे।
तो अब शब्दों को चुन चुन कर उनसे सजाइये अपनी भाषा और आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा हमें अवश्य बताइये।



अक्टूबर 20, 2007 को 11:45 पूर्वाह्न पर
हिन्दी टूलबार को उत्कृष्टतम् स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक और सोपान की चढ़ाई पूरी हुई। साधुवाद!
अक्टूबर 21, 2007 को 11:09 पूर्वाह्न पर
बहुत अच्छा ये नई सुविधा टूलबार को और उपयोगी बना देती है।
मई 17, 2009 को 1:16 अपराह्न पर
[...] शब्दों के अर्थ खोजना हुआ आसान [...]
अप्रैल 1, 2011 को 11:32 पूर्वाह्न पर
बढिया उपलब्धी । इस पिटारा के क्लिकेबल को अपने ब्लॉग पर कैसे लगायें य़