आपने हमारा नया रेडियो देखा?
September 26, 2007 — जगदीश भाटियाइस टूलबार में सबसे ज्यादा जिस चीज को पसंद किया जाता है वह है इसका रेडियो। इसके रेडियो में कुछ बदलाव किये गये हैं। नया रेडियो छोटा है और कम जगह घेरता है। वोल्युम का बटन अब जब आप स्पीकर पर क्लिक करते हैं तो ही दिखता है। अब हमने इसमें हिदी के अलावा कुछ अन्य भारतीय भाषाओं जैसे गुजराती, पंजाबी, तमिल, बांग्ला के चैनल भी जोड़े हैं। कुछ विदेशी इंस्ट्रूमेंटल चैनल भी जुड़े हैं। अब तक इस रेडियो में 90 के करीब चैनल जुड़ चुके हैं। इस रेडियो में आप अपनी पसंद का कोई भी चैनल जोड़ सकते हैं। यहां तक कि आप अपनी हार्ड डिस्क से भी कोई भी mp3 फाइल इस रेडियो में चला सकते हैं। इस रेडियो में यदि आप भी अपनी पसंद का कोई चैनल जुड़वाना चाहते हैं अथवा कोई पॉडकास्ट इसमें जुड़्वाना चाहते हैं तो हमें उसका लाइव स्ट्रीम का पता भेजिये हम उसे इस रेडियो में जोड़ देंगे।
नोट: यदि आपको नये डिजाइन का रेडियो अपने टूलबार पर नजर नहीं आ रहा तो कृपया अपने टूलबार को फिर से डाउनलोड करके स्थापित कर लें।



September 26, 2007 at 12:14 pm
फिर से डाउनलोड करना पड़ेगा?
करते हैं भाई….
September 26, 2007 at 1:18 pm
चलिये फिर से कर लेते हैं जी डाउनलोड.
September 26, 2007 at 1:20 pm
विस्टा में इंस्टाल नहीं हो रहा है जी.
September 26, 2007 at 1:25 pm
काकेश जी थोड़ा विस्तार से बतायेंगे कि किस तरह की समस्या आ रही है विस्टा में,
और क्या टूलबार का पुराना संस्करण सही काम कर रहा था आपके यहां विस्टा में?
September 26, 2007 at 2:14 pm
आपकी मेहनत और चिन्तन से हिन्दी टूलबार दिनोदिन उत्कृष्ट होता जा रहा है। इस टूल को देखकर और उपयोग करके हर हिन्दी-प्रेमी का दिल फूलों नही समाता होगा।
September 26, 2007 at 4:14 pm
किन्तु पुराने वाले को हटाना कैसे है? तकनीकी मामला है!! समझना पड़ेगा!
September 26, 2007 at 4:19 pm
कविता जी पुराने को हटाने की आवश्यक्ता नहीं है, नया टूलबार अपने आप पुराने को अपडेट कर देगा।
September 26, 2007 at 10:54 pm
यह और भी बढ़िया है..
September 28, 2007 at 10:25 pm
मैं शुरु से ही यह टूलबार इस्तेमाल करता आ रहा हूं ,बीच मे कुछ दिनों के लिए ब्लॉगवाणी का टूलबार आने पर इस्तेमाल कर देखा लेकिन फ़िर लौट आया हिन्दी टूलबार पर ही क्योंकि इसकी सबसे बड़ी अच्छाई यह लगी कि इसने सभी एग्रीगेटर्स को जगह दी है जबकि ब्लॉगवाणी के टूलबार पर सिर्फ़ ब्लॉगवाणी ही था!!
लेकिन बंधु इस अपडेटेड टुलबार मे हमरे चिट्ठे का लिंक तो है ही नही, ई मेल करना पड़ेगा आपको, सो करते हैं।
पुन: धन्यवाद आपको इतना अच्छा टूलबार बनाने के लिए!
September 28, 2007 at 10:33 pm
धन्यवाद संजीत जी,
चिट्ठाजगत पर सभी पंजिकृत चिट्ठे अब इस टूलबार में जुड़े हैं। आपका चिट्ठा भी जुड़ा है इसमें।
October 12, 2007 at 5:41 pm
[...] आपने हमारा नया रेडियो देखा? [...]