
गूगल का हिंदी ऑनलाइन कीबोर्ड युक्त सर्च इंजन हमने पिछली बार हिंदी टूलबार में जोड़ा था। अब हमने गूगल का इंडिक ट्रांसलिट्रेशन टूल भी हिंदी टूलबार में जोड़ दिया है। इस के बटन पर क्लिक करते ही लिखने के लिये 320 X 205 आकार का एक नोटपैड स्क्रीन पर उभर आता है। इस पर फोनेटिक हिंदी टाइप की जा सकती है। हिंदी टाइपिंग की जानकारी न रखने वालों केलिये यह टूल बहुत काम आयेगा।
आपको पता होगा कि यह वही टूल है जिसे गूगल ने सबसे पहले ब्लॉगर में हिंदी चिट्ठा लिखने के लिये सम्मिलित किया था।
इस छोटे से विजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी सरका सकते है। बस कुछ भी टाइप करें और कापी कर कहीं भी पेस्ट कर दें। हो गया ना हिंदी लिखना बहुत आसान!




August 19, 2007 at 3:27 pm
बहुत सही।
अब हुई ना बात,
August 19, 2007 at 3:50 pm
बहुत अच्छा!!
चरैवेति चरैवेति!!
August 19, 2007 at 5:36 pm
अब ये बन गया संपूर्ण हिन्दी टूल. इसमें इनस्क्रिप्ट कुंजीपट विकल्प जुड़ जाए तो क्या कहने
August 19, 2007 at 6:48 pm
आप सब के ज्ञान और मार्गदर्शन के कारण हम जैसे नौसिखिया भी लाभ उठा पा रहे हैं । भले ही हम तकनीकी ज्ञान को नही के बराबर जानते हैं । आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद ।
August 19, 2007 at 7:58 pm
वाह जगदीश भैया, मजेदार बात है। अब एक क्लिक में हिन्दी लिखने का जुगाड़ हो गया। बहुत खूब, टूलबार को ऐसे ही उपयोगी बनाते रहिए।
August 19, 2007 at 10:38 pm
Jagdish ji,
Hindi toolbar ke liye google toolbar jaisa chitthajagat button banane ke liye kya karna hoga.
Vaise Aggregator list mein chitthajagat hai, magar individual button ban jaye to.
August 20, 2007 at 3:59 am
बहुत बढ़िया हो गया यह तो.