अंग्रेजी हिंदी अनुवाद पिटारा से

google translation

 

 

गूगल के हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के औजार को पिटारा में जोड़ दिया गया है। आप किसी भी साइट पर हों, एक क्लिक से उसे हिंदी से अंग्रेजी अथवा अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

 

आपको बस टूल मीनू में अनुवाद पर क्लिक कर अपना ऑप्शन चुनना है।

 

आपने यदि किसी अनुच्छेद (पैरा) का अनुवाद करना है तो बस उसे चुन कर कापी करलें, इसके बाद अनुवाद ऑप्शन पर क्लिक करें, क्लिपबोर्ड से आपका अनुच्छेद अनुवादित हो जायेगा।

एक क्लिक से अपनी पोस्ट चिट्ठाजगत पर तुरंत कैसे पहुंचायें

आज से एक सीरिज में छोटे छोटे वीडियो क्लिप्स से आपको बताया जायेगा कि आप पिटारा टूलबार पर क्या क्या और कैसे कैसे कर सकते हैं।

आज सबसे पहले बता रहे हैं कि आप कैसे एक क्लिक से अपनी ब्लॉग पोस्ट को तुरंत चिट्ठाजगत डॉट इन तक पहुंचा सकते हैं।

आप किसी भी साइट पर हों, आपको चिट्ठाजगत की साइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है। बस अपने टूलबार पर क्लिक करें और आपकी पोस्ट तुरंत ही चिट्ठाजगत पर प्रकाशित हो जायेगी।

इसके लिये आपको क्या करना है इस वीडियो में देखिये।

 

यहां भी देखें

’धड़ाधड़ महाराज’ तक पहुंचें धड़ाधड़

आई पी एल का स्कोरकार्ड पिटारा में

IPL

 

पिटारा टूलबार के प्रयोगकर्ताओं के लिये सूचना।

पिटारा के क्रिकेट स्कोरकार्ड में आप आई पी एल के मैचों की लाईव स्कोर देख सकते हैं।

हिंदी टूलबार पिटारा को Cnet पर संपादकीय रिव्यू में मिले पांच सितारे

pitara cnet review

 

आप सब के प्रिय हिंदी टूलबार पिटारा को Cnet के download.com पर संपादकीय रिव्यू में पांच सितारे मिले हैं। इस साइट पर किसी भी उत्पाद को दी जाने वाली यह सबसे बड़ी रेटिंग है।

यह टूलबार पिछले साल जून में इस साइट पर लिस्ट हुआ था। तभी से पिटारा इस साइट पर पॉपुलर की श्रेणी में लगातार बना रहा। इसका रिव्यू आज ही प्रकाशित हुआ। रिव्यू में लिखा है:

 

Like a host of toolbars hitting the market, this one is designed to fill a very specific niche.

Hindi Toolbar Pitara focuses on Hindi speakers and readers. This free toolbar installs to Internet Explorer, and the interface is cluttered with the obligatory search field and a variety of buttons. All text associated with the toolbar is written in Hindi. Of particular interest is a tuner for Internet radio stations broadcasting in Hindi, plus links to popular sites on popular culture topics, such as Bollywood and Indian music.

The toolbar performed well in our tests, responding quickly to clicked links. Our only complaint is the cluttered design of the toolbar itself. Anyone interested in Indian culture and Hindi-oriented sites and radio will find this Internet Explorer add-on very handy.

 

इस टूलबार को पसंद करने के लिये आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।

पिटारा हुआ गिरगिटिया- अब गिरगिट के लिंक टूलबार पर

चिट्ठाजगत की नयी सेवा गिरगिट के बारे में तो सभी चिट्ठाकार जान चुके होंगे। यदि नहीं जानते तो अपको बता दें कि यह सेवा आपको किसी भी युनिकोड साइट की लिपि बदल कर पढ़ने की सुविधा देती है।

आप अपने चिट्ठे पर इसके विजेट लगा कर दूसरी लिपियों के पाठकों को अपना चिट्ठा उनकी लिपि में ही पढ़ने की सुविधा दे सकते हैं। इसके बारे में रवि जी ने यहां लिखा है।

 

अब हमने पिटारा टूलबार में इसके लिंक लगाये हैं। आप किसी भी चिट्ठे या साइट की लिपि बदल कर पढ़ना चाहते हैं तो टूल मिनू में ’लिपि बदल कर पढ़े’ पर जायें और अपनी पसंद की लिपि चुन लें।

किसी भी साईट का फीड लिंक जानें

आप जब किसी साईट या ब्लॉग पर पहुंचे तो उस साईट पर RSS फीड उपलब्ध है या नहीं और यदि फीड उपलब्ध है तो फीड का लिंक क्या है, यह जानने के लिये अब आपको कोई मुश्किल नहीं होगी।हमने पिटारा टूलबार के टूल मीनू के वेब पेज टूल में एक लिंक दिया है जिसे क्लिक करते ही आपको जिस पेज पर भी आप होंगे उस पेज का RSS फीड लिंक मिल जायेगा।

एक साधारण मगर बहुत ही काम का टूल।

इससे पहले हमने आपको बताया था कि किस प्रकार आप पिटारा टूलबार में कोई भी अपनी पसंद का फीड सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।

पिटारा में अपनी पसंद की फीड जोड़ें

पिटारा में अपनी पसंद की फीड जोड़ें

नये वर्ष पर पिटारा टूलबार के प्रयोगकर्ताओं को यह शानदार तोहफा देते हुए हमें बहुत ही हर्ष हो रहा है। अब आप अपने टूलबार में अपनी पसंद का कोई भी फीड जोड़ सकते हैं।  यानि कि अब आप केवल वही फीड नहीं देख पायेंगे जो कि हम टूलबार में जोड़ेंगे बल्कि अपनी पसंद की कोई भी फीड अपने टूलबार में जोड़ सकेंगे।

अपने टूलबार में अपनी पसंद का फीड जोड़ने के लिये आप इस साईट पर जायें। यहां आप जिस साईट का फीड जोड़ना चाहते हैं उसका नाम और फीड का URL  भरें, चाहें तो आईकन जोड़ें और फीड को जोड़ने के लिये ’जोड़ें’ बटन पर क्लिक करें। बस इतने भर से आप अपनी जोड़ी हुई फीड पिटारा में देख पायेंगे।

आप आईकन के लिये यह पता भी भर सकते हैं।

इस टूल से आप अपनी पसंद के किसी भी चिट्ठे या एग्रिगेटर का फीड या अन्य कोई भी मनपसंद फीड जब चाहे पढ़ सकते हैं।

हमारे इस प्रयास के बारे में अपनी राय अवश्य दें।

इसे भी पढ़ें

काम के हिंदी फीड

Posted in Feed. 2 Comments »

न्यूज टिकर और पाकिस्तानी समाचार

पाकिस्तान में हुए ताजा घटना क्रम को देखते हुए पिटारा टूलबार पर समाचार टिकर लगाया गया है तथा रेडियो में पाकिस्तान के जियो टीवी की ऑडियो फीड जोड़ी गयी है।

Posted in Radio. 1 Comment »

ब्लॉगवाणी हिंदी टूलबार पिटारा से हटा

ब्लॉगवाणी ने हमें अनुरोध करके ब्लॉगवाणी का लिंक और फीड हिंदी टूलबार पिटारा से हटाने का अनुरोध किया है।  उनका आग्रह मानते हुए हमने अपने टूलबार से ब्लॉगवाणी का लिंक और फीड हटा दिये हैं।

इस कारण से पिटारा के प्रयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिये हमें खेद है।

एक क्लिक से चिट्ठाजगत की श्रेणियां

आज जब 1300 से ज्यादा हिंदी चिट्ठे हैं, हर चिट्ठे को पढ़ पाना मुमकिन नहीं है। फिर यह भी हो सकता है कि कवितायें पढ़ने वालों को शेयरबाजार के चिट्ठों में रुचि न हो। यह भी हो सकता है कि खेलों से जुड़े चिट्ठे पढ़ने वालों को कविताओं में रुचि न हो। किसी को केवल तकनीकी जानकारी  देने वाले चिट्ठे पढ़ने की रुवि होगी तो किसी को समाचारों के चिट्ठे पढ़ने की। फिर यदि आपको सारे चिट्ठे पढ़ने हैं तो वे भी उपलब्ध हैं ही।

अलग अलग श्रेणियों में प्रस्तुत चिट्ठे उन के लिये बहुत उपयोगी होंगे जो लोग चिट्ठाकार न हो कर चिट्ठापाठक हैं। हर तरह के  हजारों चिट्ठों में अपनी पसंद के चिट्ठे यदि पाठक को एक ही स्थान पर मिल जाते हैं तो पठक के लिये यह काफी सुविधाजनक हो जायेगा।

यहां आपको यह बता दें कि चिट्ठाजगत.इन पर दी गयी इस सुविधा का बहुत से पाठक प्रयोग कर रहे हैं और चिट्ठाजगत पर दी गयी अलग अलग श्रेणियों के पृष्ठों  पर क्लिक   कर के  हमारे चिट्ठों पर आ रहे हैं।

नीचे के चित्र में मजेदार समाचार पर आने वाले पाठकों की जानकारी है।

हिंदी टूलबार पिटारा में हमने चिट्ठाजगत की सभी श्रेणियों को जोड़ दिया है अब आप सीधे एक ही क्लिक से चिट्ठाजगत की किसी भी श्रेणी के पृष्ठ पर जा सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें

धड़ाधड़ महाराज’ तक पहुंचें धड़ाधड़

अब चिट्ठों में खोजें धड़ाधड़